#सोलन के डमरोग रोड के समीप मिला एक व्यक्ति का शव।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

13 मार्च 2023

Yuvak Ka Shav - तालाब मेंं मिला लापता युवक का शव

सोलन शहर में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा चौपाल निवासी युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव डमरोग में मिला है। इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि देर रात गांव डमरोग में सड़क किनारे दो गुटों में लड़ाई हुई है,जिसमें युवक की मौत हुई है,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी हेड क्वार्टर मंगतराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रात करीब डेढ़ दो बजे लड़ाई झगड़ा का मामला गांव डमरोग में सामने आया है। वहीं पुलिस को सुबह सूचना मिली कि डमरोग गांव में 18 से 19 वर्ष के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला है शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

वहीं एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि युवक 18 से 19 वर्ष का है जो कि चौपाल जिला शिमला का रहने वाला है,और इन दिनों सोलन शहर में आर्मी की भर्ती की तैयारी कर रहा था उन्होंने बताया कि इसकी बहन भी सोलन में पढ़ाई करती है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news