# सोलन के धर्मपुर में 14 साल की बच्ची से छेड़छाड़| # चाचा पर लगे आरोप |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
1 अप्रैल 2023

नाबालिग छात्रा को अकेला पाकर कर दी छेड़छाड़, पुलिस ने केस दर्ज कर किया  गिरफ्तार - nabalig chatra se chedchad youth arrested for eveteasing minor  girl uttarkashi

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन ज़िले के धर्मपुर शहर में 14 साल की बच्ची से छेड़छाड़ हुई है। आरोप बच्ची के चाचा पर ही लगे हैं। बच्ची की मां ने खुद आरोपी को बेटी के साथ अश्लील हरकतें देखा। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

DSP परवाणू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर थाना धर्मपुर में आरोपी चाचा के खिलाफ पोक्सो एक्ट 8 की धारा 376-ई और 506 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

DSP ने बताया कि गुरुवार रात को 14 वर्षीय बच्ची की मां ने शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती है। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह घर के पीछे सुबह 11 बजे के करीब चारपाई पर लेटी थी। घर पर अकेली थी। उसका चाचा चमन लाल घर आया।

महिला के अनुसार, चमन को जैसे ही पता लगा कि बच्ची घर में अकेली है तो वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इस बीच वह अचानक घर आ गई और नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने विरोध करते हुए चमन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।

महिला ने बताया कि वह बच्ची को लेकर पुलिस थाना धर्मपुर पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। BMO धर्मपुर डॉ. कविता ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ रात करीब 9:30 बजे हॉस्पिटल पहुंची थी। मेडिकल किया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news