सोलन के पुराने बस स्टैंड में शनि जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का किया गया आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मई 2023

शनिवार को सोलन के पुराने बस स्टैंड में शनि जयंती के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया आपको बता दे की यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है जिसमे सभी शहर वासी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देते है। सुनील शर्मा ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की बीते वर्ष पूर्व यहां एक छोटा सा पीपल का वृक्ष हुआ करता था जिसकी लोग पूजा करते थे उसके बाद आस्था बढ़ती गई और उसके बार शनि मंदिर का निर्माण हुआ।

उन्होंने बताया की हर वर्ष शनि मंदिर में 3, 4 दिन का पाठ करवाया जाता है जिसमे गायत्री जाप और शनि जाप का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया जाता है जिसे सोलन शहर के सभी लोग इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सहयोग करते है। और हर वर्ष यह दिव्य मेला लगता है

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news