
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो
26 अक्तूबर 2023
सोलन के बालूघाटी में माँ काली मेले का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम में समाजसेवी व वरिष्ठ भाजपा नेता तरसेम भारती मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे। इनके साथ इनकी गृहस्वामिनी मधु भारती, भाजपा जिला सोलन आई॰टी विभाग के सह-संयोजक अरुष गुप्ता, भाजपा मण्डल सोलन महिला मोर्चा अध्यक्षा विशाखा, कार्यालय सह-सचिव नेहा ठाकुर भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए व सभी खिलाड़ियों को प्रेरित भी किया। इस कार्यक्रम में बी.डी.सी उपाध्यक्ष व भाजपा जिला सोलन के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, ग्राम प्रधान जयवंती, उप प्रधान अमरदत्त, मेला समिति प्रधान विक्रम सिंह, एस.डी.ओ लोक निर्माण विभाग प्रमोद तथा अन्य सदस्य सोहन सिंह, जिया लाल, गगन कुमार, मनमोहन सिंह व अन्यान्य सदस्य उपस्थित रहे।
#खबर अभी अभी अभी सोलन ब्यूरो





