
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 अप्रैल 2023
सोमवार को सोलन के मॉल रोड में सत्य साईं बाबा का समाधि दिवस मनाया गया जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था इस भंडारे में भारी मात्रा में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद को ग्रहण किया आपको बता दें कि यह भंडारा सत्य साईं बाबा की समाधि के उपलक्ष पर मनाया गया ज्यादा जानकारी देते हुए सत्य साईं सेवा समिति के वरुण गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष यह भंडारा सत्य साईं बाबा के समाधि दिवस पर लगाया जाता है जिसमें करीब 4000 से 5000 तक लोगों के लिए भंडारा बनाया जाता है
आपको बता दें कि यह भंडारा दोपहर 12:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक आयोजित किया गया था ज्यादा जानकारी देते हुए वरुण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में आज यह दिवस मनाया जा रहा है और इस उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन भी किया गया है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





