सोलन के यूरो किड प्ले स्कूल द्वारा बच्चो को हिंदू संस्कृति से करवाया गया अवगत

 #खबर अभी अभी  सोलन ब्यूरो*

28 मार्च 2023

मंगलवार को यूरोकिड्स ने फिल्ड ट्रिप का आयोजन किया इस आयोजन के तहत सभी बच्चों को नवरात्रों के चलते, सभी अध्यापिकाओं सहित शूलिनी माता के मंदिर का भ्रमण करवाया गया, सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह के इस आयोजन में भाग लिया साथ व शूलिनि माता के दर्शन किये,सभी शिक्षिकाओं  ने माता की भेटे गाकर माता आशीर्वाद प्राप्त किया

मंदिर के प्रांगण में बच्चों ने नवरात्री के उत्साह का आनन्द उठाया व पुजारी जी से माँ की गाथाओं का वर्णन भी सुना, और अन्त में सभी बच्चों ने माता का प्रसाद ग्रहण किया, प्रिसिपल मिसेज सीमा बहल व स्कूल के डायरेक्टर शोभित बहल की देख रेख में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

शोभित बहल ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया की फील्ड ट्रिप का उद्देश्य है की बच्चो को हिंदू संस्कृति से अवगत करवाया गया जाए। जिससे वह यह जान सके की नवरात्रों में माता को क्यों पूजा जाता है। उन्होंने कहा की सभी लोगो ने इस फील्ड ट्रिप की सराहना की है। इसके साथ ही आने वाले समय में भी वह सभी त्योहारों को मनाते रहेंगे।उनका उद्देश्य है की बच्चे सभी धर्म का धर्म का सामान करे।

 #खबर अभी अभी  सोलन ब्यूरो*

Share the news