
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
शुक्रवार को सोलन के शूलिनी विश्वविद्यालय में फूलों की प्रदर्शनी की शुरुआत की गई जिसमे विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न प्रकार के फूलों को प्रदर्शित किया गया।इस प्रदर्शनी में 50 से 1500 तक फूलों की कीमत रखी गई। आपको बता दे की यह प्रदर्शनी 3 दिन तक चलेगी।
इस उत्सव में उन्हीं फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका उत्पादन शूलिनी विवि में हुआ है। इस उत्सव की खास बात यह है कि आम आदमी भी इस उत्सव में अपनी पंसद के फूलों को खरीद सकते हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में बड़ी संख्या में सोलन से लोग फूलों को खरीदने के लिए शूलिनी विश्वविद्यालय में पहुंच रहे है। शूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा हर वर्ष इस तरह के उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शूलिनी विश्वविध्यालय के प्रो चासंलर डा. पी.के.खोसला ने बताया कि शूलिनी द्वारा फूलों की विभिन्न प्रजातियों को विकसित किया जा रहा है। यही वजह है कि शूलनी विवि में अब बड़े पैमाने पर फूलों की फूलों की नई – नई किस्मों को उगाया जा रहा है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





