
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
20 अप्रैल 2023
सोलन के सलोगडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कल देर रात रात्रि लगभग 11:00 बजे आसमानी बिजली गिरने से सलोगड़ा के ऐंडा फॉर्म में 3 मंजिला मकान जलकर राख हो गया । जानकारी के अनुसार इस घर में 5 लोग रहते थे और सभी पांचों लोग सुरक्षित है। वहीं फॉर्म में रहने वाले युवक राजू यादव ने बताया कि इस हादसे के दौरान 50 मुर्गे मुर्गियां और एक फीमेल डॉग इस हादसे में जल गई। वही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है , रसोई में 3 सिलेंडर भी रखे थे जैसे कैसे तीनों सिलेंडर बाहर निकाल दिए गए नहीं तो यह हादसा बड़ा हो सकता था ।
रात्रि में जब यह घटना हुई तो गांव के लोग फार्म के पास एकत्र हुए और आग बुझाने का प्रयास किया परंतु आग इतनी भड़क चुकी थी कि आग पर काबू न पा सके। लोगों का कहना है कि पिछले 18 घंटों से अभी तक प्रशासन इस मौके पर नहीं पहुंचा है। और अग्निशमन विभाग को उन्होंने कॉल करने का प्रयास किया परंतु अग्निशमन विभाग को कॉल नहीं हुई। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





