# सोलन कॉलेज में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अवेयरनेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

राजकीय महाविद्यालय सोलन में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के द्वारा इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स), नई दिल्ली से मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर लक्ष्मी मीणा और कुमारी विशाखा गुप्ता सहित महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीटा शर्मा शामिल थे।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता लक्ष्मी मीना ने इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी क्या होती है, इनके क्या-क्या प्रकार है और इन्हें किस तरह और क्यों संरक्षित रखने की जरूरत है। दूसरी वक्ता विशाखा गुप्ता ने छात्रों के साथ अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि भौगोलिक रूप से हमें इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे हिमाचल का चंबियाली रुमाल, चुली का तेल आदि को आज के वैश्विक युग में बचाने के बारे में अपना वक्तव्य सांझा किया।

इस आयोजन में मुख्य आयोजक डॉ. योगेश जैन, डॉ. शिव भारद्वाज, डॉ. मंजू ठाकुर और डॉ. निशा मान्टा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन से छात्रों सहित रिसर्च करने वाले विद्यार्थी और अध्यापक भी लाभान्वित हुए।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news