
सोलन, 20 नवंबर: ओछाघाट स्थित ड्रीम विला होटल के पास गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र धर्म राज उर्फ धर्मा (21) पुत्र राजू कुमार, निवासी समस्तीपुर बिहार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की गई है। मामला धारा 304, 109 BNS तथा आर्म्स एक्ट 25 के तहत दर्ज किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, शूलिनी यूनिवर्सिटी में BBA प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य कुमार के कमरे में 19 नवंबर की रात यूनिवर्सिटी के कुछ सीनियर छात्र पहुंचे और बहसबाजी के बाद गाली-गलौच की। घटना की शिकायत अगले दिन आदित्य के पिता राजबल्ली शाह व परिजनों ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से की।
दोनों पक्षों को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया था। जब आदित्य कुमार और उनके परिजन ड्रीम विला होटल के पास पहुंचे तो रात के झगड़े में शामिल छात्र धर्मा ने आदित्य के पिता राजबल्ली शाह के पास मौजूद लाइसेंसी पिस्टल छीन ली और हवा में फायर कर दिया।
सौभाग्य से गोली किसी को नहीं लगी।
तुरंत कार्रवाई
पुलिस टीम ने आरोपी धर्मा को गिरफ्तार किया
घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद
मामले की जांच जारी





