# सोलन जिला में बदलते मौसम से बेहद प्रभावित हो रहा व्यापार |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

2 मई 2023

Solan News:बारिश के बाद जिले में कोहरे के साथ बढ़ी ठंड - Cold Increased With Fog In The District After Rain - Solan News

सोलन जिला में बदलते मौसम के चलते व्यापार बेहद प्रभावित हो रहा है। एक और जहां शुरुआती दौर में बारिश कम हुई जिसके कारण किसानों की फसलों पर भी बेहद असर पड़ा।

वही एक ओर जहां व्यापारियों को यह उम्मीद थी की मौसम परिवर्तन के साथ ही लोगो की डिमांड में भी वृद्धि होगी लेकिन इस बार मई के महीने में भी बारिश का आलम है और लोग ठंड के कपड़े पहनने पर मजबूर है।वही दूसरी ओर लोग अपने घरों से बाहर निकलना भी पसंद नही कर रहे है।

ज्यादा जानकारी देते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने बताया की इस बार व्यापार चौपट हो चुका है व्यापारियों को एक ओर जहां यह उम्मीद थी की इस बार गर्मी का मौसम आते ही व्यापार में इजाफा होगा लेकिन बदलते मौसम के चलते लोग अभी भी गर्म कपड़े पहनने को मजबूर है। जिसके चलते व्यापार में काफी कमी देखने को मिली है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news