
ख़बर अभी अभी सोलन ब्यूरो
24मई 2024
कृषि विभाग के पास मक्की के बीज की पहली खेप पहुंच गई है। विभाग ने 1250 क्विंटल बीज की मांग निदेशालय से की थी , जिसमें से 449 क्विंटल बीज पहुंच गया है। बारिश के बाद बची डिमांड भी पहुंच जाएगी। विभाग ने सभी कृषि केंद्रों पर बीज का वितरण शुरू कर दिया है। 40 प्रतिशत अनुदान के साथ बीज प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा विभाग के पास चरी समेत बाजरा का बीज भी पहुंच गया है।
24 हजार हेक्टेयर मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में मक्की की बिजाई की जाती है। मई के अंत से बिजाई का कार्य शुरू हो जाता है। अभी बारिश के कारण बिजाई का कार्य रुका हुआ है। किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सबसे अधिक बीबीएन में 12 हजार हेक्टेयर पर मक्की की फसल तैयार की जाती है। कृषि विभाग के भंडारण केंद्र पर 425 क्विंटल चरी और 125 क्विंटल बाजरा की खेप पहुंच गई है। किसानो को बीज लेने के लिए अब आधार कार्ड लाना होगा
विभाग के पास बीज की सप्लाई आनी शुरू हो गई है। सभी केंद्रों को बीज भेजा जा रहा है। जहां किसानों को बीज वितरित किया जाएगा। बारिश के बाद बिजाई कार्य भी शुरू हो जाएगा।





