
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
9 मार्च 2023
सोलन के नगर निगम को अब कागजी कार्यवाही से राहत मिलेगी। आपको बता दे कि नगर निगम अब अपने सारे काम ऑनलाइन करेगा और सभी डाटा को ऑनलाइन रखा जाएगा। आपको बता दे की ऑनलाइन काम होने से काम मे भी पारदर्शिता रहेगी और लंबित पड़े काम के मैसेज का रिमाइंडर भी अधिकारियों तक पहुंचेगा
ज्यादा जानकारी देते हुए डॉ प्रियंका चंद्रा ने बताया की ऑनलाइन फाइल मैनेजमेंट सिस्टम पेपरलेस सर्विस दी जा रही है और जो भी लेटर आता है वह सबसे पहले किसके पास आया और उस पर क्या एक्शन हुआ उसका पूरा डाटा कंप्यूटर स्क्रीन में दिख जाएगा और अगर एक्शन नहीं होता है तो फाइल मे टाइम लिमिट कम हो जाती है और अगर कोई काम पेंडिंग है तो काम के मैसेज का रिमाइंडर भी अधिकारियों तक चला जाता है कि यह फाइल पेंडिंग है और साथ ही फाइल मैनेजमेंट में पारदर्शिता होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





