
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
15 मार्च 2023

आज सोलन न्यायिक कर्मचारियों द्वारा सोलन हेड क्वार्टर पर भोग मिष्ठान (हलवा) आबंटन का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली करने पर यह आयोजन किया गया था । न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन के प्रधान कमल राठौर ने बताया कि यह आयोजन एनपीएस के तहत आने वाले जिला हेड क्वार्टर के न्यायिक कर्मचारियों द्वारा आयोजित किया गया था संघ के प्रधान कमल सिंह राठौर ने बताया कि वह स्वयं भी एनपीएस के तहत ही आते है|
और उन्होंने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े संगठन NPSEA के सोलन जिला के लीगल एडवाइजर भी है एनपीएस c1a राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर जी और उनकी पूरी टीम को इस लंबे संघर्ष के लिए और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दिलवाने के लिए उन का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं ।
कमल सिंह राठौर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी व उनकी पूरी टीम का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि आज एनपीएस रुपी राक्षस का सर्वनाश हो गया है जो कि पिछले 15-20 सालों से कर्मचारियों की गले का डस रहा था।
यह एक बहुत ही बड़ा निर्णय था जिसके लिए एक बहुत बड़ी राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अत्यधिक आवश्यक था जोकि सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने कर दिखाया जिसके लिए समस्त न्यायिक कर्मचारी संघ सोलन उनका तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन हार्दिक धन्यवाद करता है ।कमल सिंह राठौर ने कहा कि सभी कर्मचारी सरकार के इस निर्णय से अत्यंत प्रसन्न है और सरकार का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते ।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





