
खबर अभी अभी ब्यूरो
सोलन
सोलन जिला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस थाना परवाणू के अंतर्गत पुलिस चौकी जाबली की टीम ने दिनांक 09 मार्च 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे फाटक के समीप कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 13.87 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
मौके पर ही पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना परवाणू में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत FIR नंबर 37/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस ने मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है और उसे पुलिस कब्जे में लिया गया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज 10 मार्च 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।





