
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
18 जून 2024
आज 18 जून 2024, मंगलवार का दिन है। साथ ही आज निर्जला एकादशी और अंतिम बड़ा मंगल पड़ रहा है। सनातन धर्म में सभी एकादशियों में से निर्जला एकादशी व्रत को बेहद कठिन माना जाता है। पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और बड़ा मंगल पर कई योग का निर्माण हो रहा है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखती है। निर्जला एकादशी को भीमसेनी एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को करने से व्यक्ति के समस्त पापों का नाश होता है और उसे मृत्यु के बाद जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है।
निर्जला एकादशी तिथि 17 जून को प्रातः 04 बजकर 43 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 18 जून को सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर होने जा रहा है। ।निर्जला एकादशी के अगले दिन यानी द्वादशी तिथि पर सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद अपनी क्षमता अनुसार, गरीबों को अन्न, वस्त्र और जल का दान करें। फिर नींबू पानी या फिर सादा पानी पीकर व्रत का पारण करें। व्रत खोलने के बाद चावल अवश्य ग्रहण करने चाहिए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि व्रत का पारण अन्न खाकर नहीं करना चाहिए। इसके बाद आप अन्य चीजें जैसे मेवे या फल आदि खा सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
निर्जला एकादशी के दिन दान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन दान के रूप में अनाज, जल, वस्त्र, पंखा, जूते, फल, मटका आदि देना चाहिए। साथ ही यह भी माना गया है कि निर्जला एकादशी के दिन जल से भरे कलश का दान करने से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।
सोलन में आज जगह- जगह मीठा पानी दिया जा रहा है उसके साथ आज एसबीआई की तरफ से निर्जला एकादशी मनाई गई वहां लोगों को रोक-रोकर मीठा पानी भी पिलाया गया उसके साथ लोगों को और बच्चों को बोतलों में भरकर मीठा पानी दिया गया





