सोलन में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 5.76 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन,
जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 मार्च को देहूंघाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक Zen Estilo कार को रोककर चेकिंग की गई। इस दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों के कब्जे से 5.76 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

गिरफ्तार आरोपियों को 25 मार्च को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच जारी है।

मुख्य सप्लायर भी दबोचा, पहले फरार हुआ था आरोपी

मामले में जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पहले गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि घटनास्थल से फरार आरोपी मादक पदार्थों का एक सक्रिय और बड़ा सप्लायर है। आरोपी 10 मार्च को पुलिस की मौजूदगी भांपकर मौके से फरार हो गया था।

फरार आरोपी की पहचान मनोज कुमार (40 वर्ष), निवासी पारनू, तहसील अर्की, जिला सोलन के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया कि वह संबंधित ट्रक को अपनी कार के जरिए पायलट कर रहा था।

तकनीकी जांच से खुली तस्करी की कड़ी

पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने तकनीकी जांच के तहत मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में 9-10 मार्च के दौरान आरोपियों की लोकेशन शिमला, निरमंड, रामपुर और आनी क्षेत्रों में पाई गई, जिससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी इन्हीं क्षेत्रों से चरस खरीदकर सप्लाई के लिए लाए थे।

लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद 23 मार्च को पुलिस ने मुख्य सप्लायर मनोज कुमार को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

जांच में पता चला है कि मनोज कुमार के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थ अधिनियम के तहत एक मामला थाना आनी, जिला कुल्लू में दर्ज है। इसके अलावा चोरी और मारपीट के तीन अन्य मामले भी दाड़लाघाट और बिलासपुर में दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी को 24 मार्च को न्यायालय में पेश कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता भी खंगाली जा रही है

Share the news