सोलन में देव भूमि स्वर्ण संगठन द्वारा मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

महाराण प्रताप उन वीर और निर्भीक शासकों में से थे जिन्हें, मुगलों का शासन कदापि स्वीकार न था। यही कारण है कि अपने जीवन काल में उन्होंने सदा अपने साम्राज्य की रक्षा के लिए मुगलों को समय-समय पर दांतों तले चने चबाने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि सोमवार को सोलन के पुराने बस स्टैंड के समीप देवभूमि सवर्ण संगठन की ओर से महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।

ज्यादा जानकारी देते हुए देवभूमि स्वर्ण संगठन के सदस्य ने बताया की आज महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई जिसमे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप एक योद्धा थे जिस तरह उन्होंने अपना जीवन जिया है उसी की तर्ज पर भंडारे का आयोजन किया गया है साथ ही उनका कहना है की सभी लोग महाराणा प्रताप के आदर्शो पर चले।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news