सोलन में फिर हुआ भूस्खलन, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 हुआ बंद , ट्रैफिक किया गया डायवर्ट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

11 अगस्त 2023

Himachal Pradesh news NH-5 Shima Kalka road closed again due to a landslide in Solan
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में देर रात भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे-5 शिमाला-कालका मार्ग फिर से बंद हो गया है। चक्की मोड़ के पास कालका -शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से बंद हुआ है।

ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है। दो दिन पहले ही इसे एक सप्ताह तक बंद रखने के बाद खोला गया था। आज से इस पर लोड ट्रकों को गुजारने का प्लान भी था। इससे पहले ही रात में भूस्खलन हुआ और एनएच फिर से बंद हो गया।

इसके अलावा, शिमला के पंथाघाटी से कसुंपटी रोड लैंड स्लाइड आने से यातायात के लिए  बंद हो गया है। पंथाघाटी आने जाने के लिए खलीनी, विकासनगर, छोटा शिमला से ब्रॉक हॉस्ट होकर एसडीए कॉम्पलेक्स रोड से निकल सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news