सोलन में मां शूलिनी ऑटो यूनियन द्वारा 27 मई को करवाया जाएगा 28 वा मां भगवती जागरण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मई 2023

एक ओर जहां शूलिनी मेला आने वाला है जिसको लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही है वही दूसरी ओर शूलिनी ऑटो यूनियन द्वारा 28 वा भगवती माता का जागरण 27 मई को आयोजित किया जा रहा है। जिसको लेकर शूलिनी ऑटो यूनियन द्वारा पूरी तैयारिया कर ली गई है।
आपको बता दे की यह जागरण सोलन जिले के सपरून चौक में किया जाएगा।

ज्यादा जानकारी देते हुए सीनियर ऑपरेटर मान सिंह मेहता ने बताया की शूलिनी ऑटो यूनियन द्वारा 28 वा भगवती माता का जागरण आयोजित किया जा रहा है। और यह जागरण हर वर्ष किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने सोलन शहरवासीयो से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा लोग इस जागरण में पहुंच कर मां शूलिनी का आशीर्वाद ग्रहण करे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news