
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
20 मार्च 2024
यूं तो प्रशासन द्वारा समय-समय पर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए जाते हैं जिससे कि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके वही बुधवार को सोलन के पुराने डीसी ऑफिस के पास सोलन सिरमौर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट युद्धवीर सिंह की अध्यक्षता में चालान काटे गए। बता दे की टू व्हीलर पर सही हेलमेट न लगाने को लेकर चालान किए गए।
वही ऑटो चालकों के भी दस्तावेजो की जांच भी की गई। इस विषय पर जानकारी देते हुए सोलन सिरमौर ट्रैफिक मजिस्ट्रेट डॉक्टर युद्धवीर सिंह ने बताया कि आज 20 चालान किए गए जिसमें 43 हजार 700 रुपए जुर्माना प्राप्त किया गया साथ ही 1 स्कूटी और एक ऑटो जब्त किया गया।
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो





