सोलन में राजेश ठाकुर एंड कंपनी द्वारा वार्षिक भंडारे का आयोजन


खबर अभी अभी ब्यूरो
12 नवंबर,25
सोलन। स्वर्गीय राजेश ठाकुर की स्मृति में राजेश ठाकुर एंड कंपनी सोलन की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारा सोलन के समीप सब्जी मंडी के पास आयोजित किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

स्वर्गीय राजेश ठाकुर के भाई अशोक ठाकुर ने बताया कि आज उनके भाई का जन्मदिन है। इसी उपलक्ष्य पर परिवार हर साल भंडारे का आयोजन करता है और भविष्य में भी इस परंपरा को जारी रखेगा।

उन्होंने बताया कि स्वर्गीय राजेश ठाकुर एक नेकदिल इंसान थे, जो अपनी कमाई का एक हिस्सा गरीबों, बेसहारा लोगों और जरूरतमंदों की मदद के लिए समर्पित करते थे। उनके पास कोई भी व्यक्ति मदद मांगने आता था, तो वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता था।

भंडारे में बड़ी संख्या में उनके मित्र, परिचित और शुभचिंतक मौजूद रहे जिन्होंने राजेश ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके नेक कार्यों को याद किया।
Share the news