
सोलन,
पुलिस चौकी शहर सोलन की टीम ने 18 जनवरी की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर मुकाम बेर पानी, चंबाघाट के समीप स्थित एक होम-स्टे में दबिश देकर दो युवक व एक युवती को 2.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार होम-स्टे के एक कमरे में ठहरे तीनों आरोपियों की तलाशी के दौरान नशीला पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र कुमार (31) पुत्र बद्री दत्त निवासी सलोगड़ा, तहसील व जिला सोलन; विक्रांत भरद्वाज (26) पुत्र विद्या दत्त निवासी साधुपुल, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन; तथा सुष्मिता कौशल (28) पुत्री शेर सिंह निवासी भरनाल, डाकखाना ढलवां, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।





