
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
शनिवार को सोलन मे भारत विकास परिषद सोलन ईकाई की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। और पुरानी कार्यकरिणी को भंग किया गया।
इसमें खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ वीपी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीपप्रज्वलित कर की गई। इसके साथ ही वीपी शर्मा को शॉल दे कर सम्मानित भी किया गया इसके साथ ही उन्होंने चुने गए सदस्यों को शपथ भी दिलाई।
आपको बता दे की कर्नल राकेश कैथला ने अध्यक्ष पद के लिए शपथ ली डा राम गोपाल शर्मा ने सचिव के पद की शपथ ली अजय ठाकुर ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली है आपको बता दे की यह चुनाव साल में एक बार चुनाव होता है और एक साल के बाद दुबारा चुनाव होता है
ज्यादा जानकारी देते हुए खुंब निदेशालय के निदेशक डॉ वीपी शर्मा ने बताया की भारत विकास परिषद के साथ 68000 परिवार इस संगठन इसके साथ जुड़े है। और सभी लोगो के साथ रूबरू होना सौभाग्य की बात है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





