
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मई 2023
शहर में अब केबल बिछाने पर भी सर्विस टैक्स कंपनियों से लिया जाएगा। नगर निगम महापौर पूनम ग्रोवर ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 कर आम बजट प्रस्तुत किया। उन्होंने कुल 19,375.83 लाख रुपये का बजट किया। इसमें निगम को 17,948.10 लाख की आमदनी होगी। हालांकि यह बजट 14.27 करोड़ घाटे है। बजट के दौरान शहर के सौंदर्यीयकरण, स्वच्छता और सोलर सिटी बनाने पर अधिक बल दिया गया है। वहीं वार्डों को बेहतर बनाने और पार्कोें में अच्छी सुविधा देने का लक्ष्य भी नगर निगम ने रखा है। बजट के दौरान 1427.73 लाख रुपये का अनुमानित घाटा। वित्त वर्ष में निगम की अनुमानित आय 17,948.10 लाख रुपये रखी गई है। बीते वर्ष में निगम का पहला बजट 178 करोड़ रुपये का था।
25 लाख रुपये से ठोडो ग्राउंड में लगेगा सैलर पेनल
शहर को सोलर सिटी बनाने को लेकर नगर निगम ने 25,00,000 रुपये का प्रावधान किया है। सोलर सिटी बनाने के लिए पहले चरण में निगम कार्यालय और ठोडो मैदान में सोलर लाइट लगाई जाएगी। इसके बाद अन्य भवनों और रास्तों में भी सोलर लाइट लगवाई जाएगी। इससे निगम के बिजली बिल में काफी राहत मिलेगी और बिल भी कम आएगा। इसी के साथ लोगों को भी सोलर लाइटें लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





