
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
25 मार्च 2023
सोलन शहर की नगर निगम द्वारा शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया आपको बता दें कि नगर निगम द्वारा हर वर्ष यह भंडारा तीसरे नवरात्रि को दिया जाता है लेकिन इस बार के अगर बात करें तो चौथे नवरात्रि को यह भंडारा दिया जा रहा है जिसकी वजह बारिश है। आपको बता दें कि बारिश की वजह से यह भंडारा चौथे दिन करवाया गया जहां पर लोगों ने अधिक मात्रा में पहुंचकर प्रसाद को ग्रहण किया यह भंडारा नगर निगम द्वारा 15, 20 सालों से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां मंदिरों में लोगों की नवरात्रों के दौरान भीड़ देखने को मिलती है वहीं दूसरी ओर नगर निगम में भी भंडारे के दौरान लोगों की भीड़ देखने को मिली जिसमें भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर भंडारे को ग्रहण किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





