सोलन शहर के वार्डों में जल्द ही लोगों को शिमला की तर्ज पर मिलेगी यलो लाइन पार्किंग की सुविधा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जनवरी 2023

 

सोलन शहर के वार्डों में जल्द ही लोगों को शिमला की तर्ज पर यलो लाइन पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके लिए नगर निगम महापौर ने अधिकारियों को वार्डों में जगह चिह्नित करने के भी निर्देश दिए हैं।   नगर निगम की ओर से यह निर्णय लिया गया है। जिससे लोगों को पार्किंग के लिए स्थान मिलेगा, वहीं चालान से भी निजात मिल जाएगी।

वर्तमान में शहर के वार्डों में छोटे-बड़े वाहनों को पार्किंग करने के लिए उचित स्थान नहीं है। लोग खाली स्थान देखकर अपने वाहन पार्क कर रहे हैं, पार्षद ही पुलिस को शिकायत देकर नौ पार्किंग के चालान कटवा रहे है।  इसके बाद अब नगर निगम की ओर से सभी वार्डों में यलो पार्किंग की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिकारियों को वार्डों में जगह चिह्नित करने के लिए कहा है, जिसकी रिपोर्ट अधिकारी मेयर को सौंपेंगे, जिसके आधार पर सभी वार्डों में यलो पार्किंग का कार्य भी शुरू हो जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news