सोलन शहर में बढ़ती गर्मी के चलते अग्निशमन विभाग ने कर ली है पूरी तैयारियां

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

बढ़ती गर्मियों के चलते जंगलों में आग लगने की समस्याएं भी बड़ जाती है बारिशों के बाद अब मौसम साफ हो चुका है और तेज धूप खिलना शुरू हो चुकी हैं। जिसके चलते  लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है और गर्मी के कपड़े पहन कर सड़कों पर चलते नजर आ रहे हैं एक ओर गर्मियों में जहां लोग परेशान रहते हैं वही जंगलों में आग लगने जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है इसी के चलते अग्निशमन विभाग सोलन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी है आपको बता दें कि अग्निशमन विभाग सोलन में इस वक्त 4 गाड़ियां बड़ी जिसकी कैपेसिटी 8000 लीटर 45 लीटर 35 लीटर 25 लीटर है । और एक छोटी गाड़ी है जिसके कैपेसिटी 300 लीटर और एक बाइक है।

वहीं अग्निशमन विभाग सोलन में 25 से 30 कर्मचारी है जो आग लगने जैसी स्थिति से निपटने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। समय-समय पर सभी कर्मचारी ऐसी स्थितियों से निपटने का अभ्यास करते रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों के दिनों में लोग अपने क्षेत्र में झाड़ियां जलाने के लिए आग लगा देते हैं परंतु कई बार यह आग बहुत विशाल रूप धारण कर लेती है और इस आग पर कब्जा कर पाना फिर मुश्किल हो जाता है ऐसी स्थितियों में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान जोखिम में झोंक कर उस आग को बुझाने का प्रयास करते हैं। यदि आपके आसपास किसी भी तरह की आगजनी की समस्या सामने आती है तो यदि आप उसे अपने स्तर पर बुझा सकते हैं तो प्रयास जरूर करें परंतु यदि आग ज्यादा भड़क चुकी है तो तुरंत 101 पर कॉल करके आप मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दे सकते हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news