# सोलन सब्जी मंडी में लहसुन बिक रहा 110 से 120 रुपए प्रति किलो।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

17 मई 2023

लहसुन सीजन के शुरुआती दिनों में जिला सोलन की सब्जी मंडी में किसानों को अपनी उपज के बेहतरीन दाम मिल रहे हैं पूरे देश में 70% से भी ज्यादा लोग खेती करते हैं जिनका जीवन सिर्फ खेती पर ही निर्भर करता है। उपज के अच्छे दाम मिलने पर किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं।

एक और तो जहां लहसुन के रेट में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर बाहरी राज्यों से आ रहे सब्जियों के बंपर स्टॉक के कारण सब्जयों के दामों में गिरावट आई है। एक और तो जहां कुछ दिन पहले बीन का दाम 150 तक पहुंच चुका था परंतु बीन के दामों में भी गिरावट होनी शुरू हो गई है। वहीं दूसरी ओर अदरक के दामों में भी बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है।

सब्जी मंडी सोलन के व्यापारी अमर ठाकुर का कहना है कि सब्जी मंडी में आज लहसुन का दाम 110से 120रुपए तक रहा है। उनका कहना है कि दिन प्रतिदिन लहसुन के दाम में बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं दूसरी ओर आज सब्जियों के दामों में में गिरावट आई है।

तो वहीं दूसरी ओर अदरक के दामों में उछाल आ गया है अदरक के दाम 200 के पार हो चुके है । व्यापारी अमर का कहना है कि बाहरी राज्यों से आ रही सब्जियों के बंपर स्टॉक के कारण दामों में गिरावट हो रही है। लगभग सभी सब्जियों के दामों में गिरावट हो गई है ।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news