सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की साजिश में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

16 जुलाई 2024

Himachal CM Principal Advisor to Media Naresh Chauhan On false news

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि सरकार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ चलाई जा रही झूठी खबरों पर कड़ा संज्ञान लिया है और ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने की साजिश में बिना तथ्यों के दुष्प्रचार किया जा रहा है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने दुष्प्रचार में शामिल चैनलों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मुख्यमंत्री के खिलाफ चलाए जा रहे तथ्यहीन दुष्प्रचार को रोका जा सके।

Share the news