
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 जून 2023
स्वच्छ भारत मिशन के तहत राजकीय उच्च पाठशाला खरड़ हड्डी में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें इको क्लब की इंचार्ज रंजना कुमारी,अनीता ठाकुर, विकास शर्मा व सत्यपाल ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर एक रैली निकाली जिसमें लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही उन्होंने एक बावड़ी व रास्ते की भी सफाई की विद्यालय के साथ लगते गंभर पुल के ढाबों व होटलों में जा जाकर लोगों को भोजन बर्बाद ना करने के लिए जागरूक किया।वही मुख्य अध्यापिका ममता गुप्ता ने भी बच्चों को स्वच्छता के लिए जागरूक रहने की सलाह दी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





