
खबर अभी ब्यूरो शिमला
14 , अगस्त 2022
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर गृह मंत्रालय द्वारा हिमाचल पुलिस के चार पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा हेतु “राष्ट्रपति पुलिस पदक” व सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किया जा रहा है। राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार यादव आई.जी, निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं सहायक उपनिरीक्षक किशोर कुमार को किया जाएगा सम्मानित.





