स्वास्थ्य मंत्री 26 सितम्बर को सोलन के प्रवास पर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 सितंबर 2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 सितम्बर, 2024 को सोलन के प्रवास पर रहेंगे।

डॉ. शांडिल 26 सितम्बर, 2024 को प्रातः 11.30 बजे सोलन के कुमारहट्टी स्थित महर्षि मारकण्डेश्वर विश्वविद्यालय में तीन टेस्ला एम.आर.आई. मशीन का लोकार्पण करेंगे।

Share the news