हमीरपुर के सुनील शर्मा होंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के राजनीतिक सलाहकार


खबर अभी भी ब्यूरो शिमला
12 दिसंबर,22
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में पहली नियुक्ति हुई है। जिला हमीरपुर से संबध रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। इस सम्बंध में मुख्य सचिव आरडी धीमान ने रविवार को अधिसूचना जारी कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व सुनील शर्मा बिट्टू घनिष्ठ मित्र भी है। ज्ञात हो कि राजनीतिक सलाहकार का पद सरकार में कैबिनेट मंत्री के बराबर माना जाता है। सुनील वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भी हैं। और वीरभद्र सरकार में हिमाचल प्रदेश निजी विश्वविद्यालय शिक्षा नियामक आयोग के सदस्य भी रहे हैं। और जिला कांग्रेस हमीरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Share the news