
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 मई 2023
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत एक व्यक्ति ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
वहीं सूचना मिलने के बाद हमीरपुर पुलिस मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





