हमीरपुर में लोन का किस्त लेने गए कंपनी के कर्मचारी पर चाकू से हमला

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

2 मई 2023

पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत 26 वर्षीय युवक पर एक व्यक्ति ने चाकू से वार कर दिया। विशाल शर्मा, पुत्र कुलदीप शर्मा, निवासी गांव हलाणा, डाकघर भिड़ा, जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह श्रीराम फाइनेंस कंपनी हमीरपुर में कार्यरत है। सोमवार को वह अंकुश के साथ जमील खान, निवासी गांव सस्त्र से लोन की किस्त लेने गया तो इन्हें जमील खान ने पक्का भरो में मिलने की बात की।

जब वह और उनका साथी अंकुश कुमार पक्का भरो पहुंचे तो वहां पर जमील खान और उसके साथी मौजूद मिले।

जब उन्होंने किस्त के बारे में बात की तो जमील खान गाली गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकियां देने लगा। शिकायतकर्ता और अंकुश वहां से जाने लगे तो जमील खान ने शिकायतकर्ता का रास्ता रोककर शिकायतकर्ता की दाहिनी टांग पर चाकू से वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। जमील खान ने कंपनी से ऋण ले रखा है और किस्त देने में आनाकानी कर रहा था। इस मारपीट से शिकायतकर्ता युवक को चोटें आईं। वहीं अब विशाल का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार चल रहा है। वहीं इस बारे में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन की जा रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news