हरिपुर के निकट चकलेहड़ पंचायत के छब्बड़ गांव में ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 अप्रैल 2023

हरिपुर के निकट चकलेहड़ पंचायत के छब्बड़ गांव में रविवार सुबह ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल देहरा भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर इंदिरा कॉलोनी से छब्बड़ रोड पर जा रहा था। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की पहचान नरेश निवासी छब्बड़ (चकलेहड़) के रूप में हुई है।डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने पुष्टि की है। हादसा चालक के घर से कुछ ही दूरी पर हुआ है। चालक का भाई भी साथ था, लेकिन वह रास्ते में घर के समीप उतर गया था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया था। जेसीबी से ट्रैक्टर को सीधा करके चालक को निकाला गया, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चालक के परिवार की आर्थिक मदद दी जाए।

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news