
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जून 2023

मुख्य कलाकार के आस से पहले अलग-अलग सांस्कृतिक समूह की ओर से लोगों का मनोरंजन किया गया। इस दौरान कांगड़ा का जमाकड़ा भी प्रस्तुत किया गया। इसमें कांगड़ा की संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं कलाकार निधि ने भी लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान उन्होंने जुगनी, पिया अब तो आज, कौन दिशा में समेत आए गाने गाए। कलाकार ज्योति बीस्ट ने बटा जांदे सिटी मारदे, विनोद रांटा ने मुंगड़ी झुगे ना समेत अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाए।
सांस्कृतिक संध्या में कृष ने योग के जबरदस्त करतब दिखाए। इस दौरान मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। कलाकार देविका मंगलामुखी ने कथक की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सेंड आर्टिस्ट रजत ने रेत पर कलाकारी से मां शूलिनी के इतिहास को बताया।
सांस्कृतिक संध्या के दौरान मुख्य कलाकार के न आने तक गाने गाते रहे। इस दौरान लोग नाचते रहे। वहीं कई लोगों ने कहा कि मुख्य कलाकार के लिए प्रशासन ने काफी इंतजार करवाया। वहीं मैदान में लगी स्क्रीन कई बार बंद हुई।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





