
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 मार्च 2023
हमीरपुर सेन भक्त महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पर जिलाधीश को ज्ञापन देकर लगाए गए आरोपों पर सेन भक्त महासभा के पदाधिकारी भड़क उठे हैं। सेन भक्त महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि कुछ लोग जो पूर्व में चुनाव हारे, सभा से निष्कासित और सभा के गैर सदस्य हैं, वह आधारहीन आरोप लगाकर महासभा को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश महासचिव देशराज दत्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष करतार चंदेल, राजकुमार वर्मा, उत्तम पटियाल, रणजीत सिंह, देशराज पटियाल, मनोज कुमार, जगदीश चंद, चंद्रशेखर, संजय वर्मा, पृथ्वी चंद, बृज लाल, पवन कुमार, मदन लाल, तिलक राज, प्रमोद अत्री, दिनेश जसवाल, राकेश सांदल, कुलदीप चंद आदि पदाधिकारियों ने कहा कि महासभा के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से हुए थे और मान चंद भारद्वाज लगातार तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे।
उन्होंने कहा कि हारे हुए प्रतिनिधियों को अपनी हार स्वीकार नहीं हुई और बौखलाहट में आकर वह प्रदेश अध्यक्ष पर झूठे आरोप लगाकर प्रशासन और सेन समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ आधारहीन लोग सेन महासभा के अध्यक्ष पर रिश्तेदारों को महासभा के पदाधिकारी बनाने के आरोप लगा रहे हैं। वह खुद रिश्तेदारों की एक टोली हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यह कुकृत्य किया है जिससे सेन भक्त महासभा का नाम खराब हुआ है। इनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। उन्होंने जिलाधीश हमीरपुर से भी आग्रह किया है कि ऐसे हारे, नकारे और आधारहीन लोगों पर उचित कार्रवाई अमल में लाए। ताकि दोबारा कोई साफ-सुथरी संस्था पर झूठे आरोप लगाने की चेष्टा नहीं कर सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





