
जब हम और आप कड़ाके की ठंड और भारी बारिश के बीच अपने घरों में रजाई के अंदर सुरक्षित बैठे होते हैं, तब मंडी के बिजली विभाग के ये जांबाज कर्मचारी पहाड़ों की ढलानों पर, नंगे तारों और भारी बारिश के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे होते हैं।
उन लोगों के लिए एक संदेश जो पूछते हैं- “लाइट कब आएगी?”:
आज जब हम बिजली कटने पर थोड़ा सा धैर्य खो देते हैं, तब हमें यह सोचना चाहिए कि हमारे घर तक फिर से रौशनी पहुँचाने के लिए कोई बिजली कर्मचारी इस तूफ़ान में खंभों पर चढ़ा हुआ है। उनकी सुरक्षा और उनके जज्बे को नजरअंदाज न करें।
आज बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है, लेकिन असली आभार तो हमें उन कर्मचारियों का व्यक्त करना चाहिए जो बारिश और बर्फबारी के बीच भी हार नहीं मानते।
कर्मचारियों के जज्बे को सलाम करते हुए कमेंट बॉक्स में अपनी कमेंट से उनकी हौसला अफजाई करें





