
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
10 अप्रैल 2024
प्रदेश में कांग्रेस ने बेशक अभी लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने बेशक अभी लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय सीट से मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन कंगना रणौत और विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला होने की अटकलों ने प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के चुनाव मैदान में उतरने से मंडी संसदीय क्षेत्र हॉट सीट बन गई है। यहां होने वाले लोकसभा चुनाव की देश भर में चर्चा हो रही है।
भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने भी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कमर कस ली है। प्रत्याशियों के चुनावी रण में उतरने से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और एक्स पर आरोप-प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है। कंगना और विक्रमादित्य सिंह के नए और पुराने अपडेट्स अब सोशल मीडिया पर ट्रोल और वायरल होने भी शुरू हो गए हैं। इस सप्ताह कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य को प्रत्याशी घोषित किए जाने की संभावना है, ऐसे में 15 अप्रैल के बाद प्रदेश के मौसम में गर्मी बढ़ने के साथ ही मंडी के रण में भी उबाल आना शुरू हो जाएगा। जिला मंडी के सरकाघाट के तहत भांबला गांव की निवासी कंगना रणौत ने बीते दिनों चुनाव प्रचार शुरू भी कर दिया।






