
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
16 जनवरी 2023
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 18 से 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। सोमवार शाम तक प्रदेश में 134 सड़कें, 10 बिजली ट्रांसफार्मर, चार पेयजल योजनाएं ठप रही।
लाहौल-स्पीति में 90, कुल्लू में 32, कांगड़ा में दो और चंबा में एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। धुंध छाए रहने से शिमला के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को शिमला के अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज हुई। सोमवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.5, ऊना में 19.8, मंडी में 17.9, भुंतर में 17.4, कांगड़ा में 16.8, हमीरपुर में 16.7, धर्मशाला-सोलन-सुंदरनगर में 16.0, नाहन में 14.7, शिमला में 11.4, मनाली में 9.6, कल्पा में 8.8 और केलांग में 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





