हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

18 मार्च 2024

Himachal Weather update: imd forecast of rain and snowfall for five days in many parts of state

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।  मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से 19, 21,22, 23 व 24  मार्च को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। आज भी उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news