हिमाचल के बागवानों को मालामाल कर रहा प्लम , दाम 140 रुपए प्रतिकिलो

ख़बर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो

10 जून  2024

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के बागवानों को लाल प्लम मालामाल कर रहा है। सीजन की शुरुआत से ही अब तक बागवानों को अच्छे पलों के दाम मिल रहे हैं जिससे वह बेहद खुश हैं।

हिमाचल के बागवानों को मालामाल कर रहा प्लम! दाम 140 रुपए प्रतिकिलो……
वही आने वाले दिनों में भी दाम ऐसे ही बनने की संभावना है। बता दें कि भुंतर सब्जी मंडी में रेड ब्यूट प्लम 140 रुपये प्रतिकिलो के मिसली से बिक रहा है।
हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों में लाल प्लम की मांग भारी होने के कारण व्यापारी इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। यही कारण है कि बागवानों को पिछले साल के मुकाबले इस बार बेर के दाम भी चोखे मिल रहे हैं।

उधर, बागवानों राकेश, सुरेश, बुद्धि प्रकाश शर्मा, सुनु राम, अनूप, प्रभाकर, रवि सहित अन्य ने बताया कि इस बार बेर की फसल अच्छी हुई है जिसके कारण उन्हें मंडियों में दाम भी मिल रहे हैं।
सब्जी मंडी भुंतर में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मानस कुमार सूद ने कहा कि बागवान सब्जियों की गुणवत्ता पर ध्यान दें और कच्चे माल को मंडियों में न भेजें। अच्छे फल के बेहतर दाम बागवानों को मिलें।

Share the news