
खबर अभी अभी हमीरपुर ब्यूरो
28 मार्च 2024
संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में भाजपा 13 मार्च को अनुराग सिंह ठाकुर को प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतार चुकी है। इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ता अब अनुराग के लिए प्रचार करते-करते मतदाताओं के घर द्वार पहुंच रहे हैं, इसके विपरित कांग्रेसियों को अभी अपना दूल्हा (प्रत्याशी) नहीं मिल पाया है। भाजपा ने अनुराग ठाकुर को लगातार पांचवीं बार टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस सियासी दिग्गजों के बावजूद असमंजस में है। भाजपा प्रत्याशी तय होने के 15 दिन बाद भी कांग्रेस में टिकट की उलझन है। हमीरपुर से कांग्रेस की ओर से किसी बड़े दिग्गज ने टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने टिकट के लिए इच्छा जाहिर नहीं की है
निर्दलियों ने बढ़ाईं दोनों दलों के नेताओं की मुश्किलें
पांच साल के कार्यालय में सड़क और रेल परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये स्वीकृत हुए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, हर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा चलाकर हजारों लोगों को लाभ दिया गया है। भाजपा सरकार ने पांच साल में वादों से बढ़ कर कार्य हिमाचल व देश के लिए किए हैं।
लोकसभा चुनाव में किसे चेहरा बनाना है यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। बिना फंड के चुनाव लड़ना मुश्किल है। कांग्रेस के खाते सीज कर दिए गए हैं। धनबल से लबरेज भाजपा को चुनौती देने के लिए चुनाव लड़ने लायक संसाधन जरूरी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग व भाजपा सरकार का कार्यकाल घोषणाओं तक ही सीमित रहा है।
पूर्व विधायक रायजादा, पटियाल के नाम पर चर्चा
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र
केंद्र सरकार को जनता देगी जवाब : भारती
विकास की बदौलत जीतेंगे हम : देशराज
उपचुनाव में भी होगी दिग्गजों की अग्निपरीक्षा





