हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति (लाहुल स्पीति) की जिला इकाई का पुनर्गठन: पूर्व कमांडेंट चेतन सिंह बने अध्यक्ष

केलांग/लाहुल स्पीति:
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, जिला लाहुल स्पीति का एक सम्मेलन आयोजित किया गया और जो सदस्य उपस्थित नहीं हो पाए उनके साथ वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिस की अध्यक्षता डॉ० आर के शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञान विज्ञान समिति ने की जिसमें समिति की जिला इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से चेतन सिंह (पूर्व कमांडेंट) को जिला अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में प्रेम लाल और प्रेम सिंह को उपाध्यक्ष, शेर सिंह मनेपा को सचिव, हीरा लाल को कोषाध्यक्ष तथा ओम प्रकाश, सुनील व दिनेश को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, राम देव कपूर को सांस्कृतिक उप-समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समिति में लाल चंद, सोम देव, हीरा लाल ठाकुर, मदन लाल, सुशांत, मंगल मनेपा, प्रेम लाल और शाम आजाद को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान घाटी के ज्वलंत मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण, स्नो हार्वेस्टिंग (बर्फ संचयन), नशा बंदी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया गया।
समिति के सचिव शेर सिंह मनेपा ने बताया कि भविष्य की योजनाओं के तहत ‘लला मेमे फाउंडेशन’ और ‘ज्ञान विज्ञान समिति’ के संयुक्त तत्वाधान में लाहुल घाटी में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। समिति का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर क्षेत्र की सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान करना है।बैठक में दिनेश,हीरा लाल,डॉ० आर के शर्मा,हीरा लाल ,लाल चंद,हीरा लाल ए आई पी एस एन सदस्य,लाल चंद,प्रेम सिंह,मदन लाल सुनील,शाम आज़ाद,मंगल मनेपा,प्रेम लाल,राम देव कपूर,ओम प्रकाश मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….

Share the news