
कुल्लू-
15 अप्रैल को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। इस समारोह की अध्यक्षता विधायक सुन्दर सिंह ठाकुर करेंगे। हिमाचल दिवस समारोह में हिमाचल पुलिस, आईटीबीपी, होमगार्ड, एनसीसी तथा रेड क्रॉस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की जाएगी तथा सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहेंगी ।
उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा ने समारोह की तैयारियों को लेकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि समारोह में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले तथा प्रेरणादायक व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….





