
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जुलाई 2023
कंडवाल (कांगड़ा)। हिमाचल पंजाब को जोड़ने वाला चक्की पुल अभी भी सभी वाहनों के लिए बंद है। रविवार को चक्की खड्ड में भारी बारिश की वजह से फिर बाढ़ आ गई थी। इस बाढ़ से पुल के पहले स्तंभ का निचली ओर का भाग लगभग 12 मीटर जमीन से बाहर आ गया है।
वहीं, पांचवें और छठे स्तंभ के आगे लगाया एक कंटेनर बह गया है। इस बाढ़ से पुल के बचाव कार्यों को कितना नुकसान हो सकता है। इसका पता पानी का स्तर कम होने के बाद ही लग पाएगा। इस बारे में आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह ने बताया की रविवार रात को सुबह तड़के हिल एरिया में भारी बारिश होने से चक्की दरिया में बाढ़ आ गई और रविवार दोपहर के बाद पानी की मात्रा कुछ कम हुई है। पानी कम होते ही पुल के बचाव कार्य तेज किए जाएंगे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





