हिमाचल पहाड़ों की खूबसूरती के साथ साथ पुडो के लिए भी है प्रसिद्ध

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 मई 2023

हिमाचल प्रदेश भारत का एक बेहद ही प्रमुख राज्य है, जो अपनी खूबसूरती, पर्यटन स्थल और अपनी आकर्षक जगहों के लिए जाना जाता है। हिमाचल पर्यटकों के लिए एक खास राज्य रहा है, जो अपनी निर्मल झीलें, ऊंचे पहाड़ और प्राचीन मंदिरों के लिए जाना जाता है।
वही सोलन शहर को मशरूम सिटी के नाम से भी जाना जाता है. यहां मशरूम की खेती के लिए कुदरती वातावरण पाया जाता है।

इसके साथ ही अगर बात करे तो हिमाचल में जहां रीति रिवाजों के साथ विवाह का समापन होता है वही हिमाचल की शादियों में पुडे भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। पुडे के बिना जैसे हिमाचल की शादियां अधूरी रह जाती है पुडे़ हिमाचल में प्रसिद्ध है इसके अलावा अगर बात करे तो हिमाचल में किसी भी कार्यक्रम में पुडे बनते ही है। जिसे हर पहाड़ी बेहद चाव से खाता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news