

#हिमाचल प्रदेश कर्मचारी न्यायिक कल्याण संघ ने राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करने पर धन्यवाद किया है।*
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
29 सितंबर 2022
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी न्यायिक कल्याण संघ ने राज्य सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान जारी करने पर धन्यवाद किया है।
संघ के राज्य अध्यक्ष परम आनंद शर्मा ने जिला न्यायपालिका के समस्त कर्मचारियों की तरफ से हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया है।
जिन्होंने इस मामले में निजी संज्ञान लेते हुए जिला न्यायपालिका को कर्मचारियों को संशोधित वर्तमान दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
राज्य अध्यक्ष ने इसके लिए राज्य सरकार का भी धन्यवाद किया है।
राज्य अध्यक्ष ने यह भी बताया कि जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों द्वारा पिछले 8 दिनों से जारी रोष प्रदर्शन भी तुरंत प्रभाव से समाप्त हो गया है ।
राज्य अध्यक्ष ने सरकार से अपील की है कि जिला न्यायपालिका के कर्मचारियों को जो संशोधित वेतनमान जारी किया है , उस की अधिसूचना अति शीघ्र जारी की जाए ।
खबर अभी-अभी ब्यूरो रिपोर्ट



